जमशेदपुर/ पोटका
पोटका के जुड़ी पंचायत अंतर्गत रोलाडीह गांव में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु हरिनाम संकीर्तन समिति के द्वारा द्वितीय वर्ष अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस हरिनाम संकीर्तन में कालिकापुर, टांगरजोड़ा , राजा बासा, रायपुर, हेंसलबिल, छोटा आमदा के कीर्तन संप्रदाय ने भाग लिया। इस हरिनाम संकीर्तन का आयोजन में गांव के महिलाओं का सहयोग सबसे आगे रहा एवं महिलाओं का प्रयास से हि यह अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुरुआत किया गया। श्री श्री चैतन्य महाप्रभु हरिनाम संकीर्तन समिति के द्वारा किया जा रहा ,यह अखंड हरिनाम संकीर्तन को सफल बनाने में समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
वाईट –तपन दास–ग्रामीण।

