जमशेदपुर/ पोटका
झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुधीर सोरेन के नेतृत्व में रविवार को 11 करोड़ से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत श्री सोरेन ने कहा कि सीएचसी भवन निर्माण में घटिया काम कराया गया है। इसके लिए संवेदक आर एस कंस्ट्रक्शन दोषी हैं। सीएचसी भवन के घटिया निर्माण की शिकायत पूर्वी सिंहभूम जिले के दिशा की बैठक में विधायक संजीव सरदार रखें थे। इसके बावजूद भवन निर्माण विभाग द्वारा जांच नहीं किया गया। इस संबंध में झामुमो राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर स्थिति को स्पष्ट रूप से रखते हुए दोषी संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने एवं बिल भुगतान पर अविलंब रोक लगाने की मांग किया जाएगा। झामुमो अस्पताल भवन निर्माण के गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। निरीक्षण में
सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, हितेश भकत,चक्रधर महतो बिरेन पात्र, ऋषि सरदार, हाराधन मुंडा, शालखन माझी, हीरालाल सरदार,दीपू मंडल, शंकर चित्रकार,मिलन सरदार, सलिल मंडल,नकुल सरदार, गोविंद सरदार,करण मुर्मू शामिल थे।

