कोडरमा । कोडरमा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढता जा रहा है । आये दिन किसी न किसी को हाथियों का शिकार होना पड़ रहा है । ताजा मामले में रविवार की सुबह 6 बजे के आस पास मरकच्चो प्रखंड के जामु पंचायत में हरलाडीह इलाके में महुया चुनने के दौरान एक 55 वर्षीय महिला सीता देवी को हाथी द्वारा कुचल कर मार डाला गया । इसके पहले भी विगत कुछ दिनों में हाथी द्वारा कई लोगों को मारे जाने के मामले सामने आ चुके हैं । इस घटना को लेकर वन विभाग के रेंजर रविन्द्र कुमार भी वहां पहुंचे । उन्होने बताया की मृतका के परिजनों को तत्काल मुवायजे की राशि में से 25 हजार दिया गया है । उन्होनें बताया की निर्धारित मुयावजा राशि 4 लाख है शेष राशि प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जायेगी । हाथियों के उत्पात को रोकने के सवाल पर उन्होनें कहा की इलाके में विभाग द्वारा मशाल और पटाखे के जरिये अभियान चलाया जा रहा है । लोगों से सतर्क रहने की अपील के साथ जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । गौरतलब है की हाथियों के टारगेट पर बेकसूर जिंदगियां हैं दहशत और भय का माहौल बन गया है । ये आपदा वन विभाग ठीक ठीक कैसे रोकेगा कुछ साफ साफ दिखता नहीं है । निर्धारित मुयावजा दिया जाना औपचारिकता पूरी कर देना अहम है या फिर निर्दोष जिंदगी की हिफाजत करना जरुरी है । अहम सवाल है । सरकारी व विभागीय सिस्टम से लेकर सरकार तक सभी इस सवाल के दायरे में आते हैं । आने वाले दिनों में किस तरह के उपयोगी और राहत वाले कदम उठाये जाते हैं देखना होगा । फिलहाल तो जिंदगी खतरे के दायरे में दिख रही है । रिहायशी इलाको में हाथियों का प्रवेश और उत्पात आखिर इस तरह क्यों कौन जवाबदेह है । चूक कहां हो रही है बडा सवाल है ।

