Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, 2 युवक गिरफ्तार, चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद

कोडरमा। जिले में मोटरसाइकिल चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। डोमचाच थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना होने के संबंध में राजेश कुमार यादव द्वारा डोमचाच थाना कांड संख्या 38/26 गत 25 मार्च को दर्ज कराया गया था। उक्त कांड का उदभेदन, हेतु पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। गुरुवार की संध्या को गठित टीम द्वारा डोमचाच बाजार के आसपास संदिग्धों पर नजर रख जा रही थी। डोमचांच पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति को स्पलेंडर मोटरसाइकिल की चोरी का प्रयास करते हुए टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सन्नी कुमार (राणा), उम्र 20 वर्ष, पिता सुरेश राणा, पता जानपुर थाना डोमचांच के रूप में हुई। उक्त पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों आयुष कुमार, पिता सुनील प्रसाद मेहता, पता ढडहा थाना ईचाक, रितिक कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, पता बोंगा, थाना ईचाक के साथ मिलकर कोडरमा, डोमचांच एवं तिलैया, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगड़ तथा अन्य सीमावर्ती जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि डोमचांच स्थित क्लिनिक के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था। उस मोटरसाइकिल के अलावे अन्य जगहों से चोरी की गई मोटरसाकिल को रितिक कुमार को खपाने के लिए दिया है जो सभी मोटरसाइकिल रितिक कुमार के पास है। तत्पश्चात पुलिस टीम ने रितिक कुमार, पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, बोंगा, थाना ईचाक के घर पर छापामारी की और पूछताछ किया। उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके निशानदेही पर उसके द्वारा छुपा कर रखे गये चोरी का 10 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। छापामारी दल में पुअनि और डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी, पुअनि रामवृक्ष राम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Post