Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

नोवामुंडी कॉलेज में नए शैक्षणिक भवन का उद्घाटन, बहु-कौशल केंद्र फिर से हुआ शुरू

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी कॉलेज में बुधवार को वार्षिक समारोह के अवसर पर शैक्षणिक अवसंरचना का उद्घाटन और बहु-कौशल विकास केंद्र का पुनः शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए सोनाराम सिंकु ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में बेहतर आधारभूत संरचना और प्रशिक्षण केंद्रों की मजबूती से छात्रों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण अपनाने की सलाह दी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। नोवामुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सोमनाथ सिंकु, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विपिन सिंकु, हासलुद्दीन खान, दानिश, मामूर, जावेद, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान और रघुनाथ राउत सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा संस्थान के विकास कार्यों और छात्रों की उपलब्धियों को भी साझा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Post