हजारीबाग*: रामनवमी पर्व के अवसर पर हजारीबाग शहर पूरी तरह भक्ति और उत्साह के रंग में डूबा नजर आ रहा है। पूजा के पांचवें दिन सनराइज ग्रुप की ओर से निकाले गए भव्य जुलूस ने शहरवासियों का मन मोह लिया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जो भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए।
इस अवसर पर हरियाणा के हिसार से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अघोरी नृत्य और करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास आकर्षण महाकाली रूप की झांकी रही, जिसमें एक महिला कलाकार के सजीव प्रदर्शन ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। सड़क पर आग के साथ किए गए रोमांचक करतबों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
हजारीबाग की रामनवमी को ऐतिहासिक माना जाता है।
पिछले कुछ वर्षों से सनराइज ग्रुप पूजा के पांचवें दिन भव्य जुलूस निकालता आ रहा है और हर साल कुछ नया प्रस्तुत करता है, जो लंबे समय तक चर्चा में रहता है। इस वर्ष हिसार की प्रसिद्ध विराट महाकाली झांकी ने विशेष आकर्षण बटोरा।
जुलूस को देखने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने।
जुलूस की एक खास विशेषता महिला श्रद्धालुओं का उत्साह रहा। महिलाएं तलवार और लाठी के साथ राम नाम की धुन पर झूमती नजर आईं, वहीं पुरुषों ने भी विभिन्न कला कौशल का प्रदर्शन किया।
कालीबाड़ी से प्रारंभ होकर जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। कई स्थानों पर जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने महाकाली झांकी को अद्भुत और यादगार बताया।
कार्यक्रम में शामिल कलाकारों ने कहा कि हजारीबाग में उन्हें जो प्यार और अपनापन मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता। यही कारण है कि वे दूसरी बार यहां आकर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। उन्होंने हजारीबाग की रामनवमी की भव्यता की जमकर

