जामशेदपुर/पोटका
शौर्य यात्रा समिति पोटका और राजनगर के द्वारा तथा भीबीडीए जामशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार 22 मार्च 2026 को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक 6वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 122 रक्तदाताओं ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन उपस्थित होकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया । मौके पर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि संसार में रक्तदान को अमूल्य दान की संज्ञा दी गई है। इससे बड़ा कोई भी दान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति गांव में जागरूकता अभियान चला कर, गांव- गांव में शिविर के आयोजन कराने का जरूरत है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज,भाजपा नेता पोल्टु मंडल, , मनोज सरदार,,दुलाल मुखर्जी, गणेश सरदार, श्यामल प्रधान, समाजसेवी सिमल सोरेन, सुनील कुमार दे, बबलू सोरेन,,सनत मंडल, राजकुमार साव के साथ आयोजन समिति के आयुष महाकुड़, घनश्याम मंडल, माना गोप, सूरज मोदक,रंजन दास,सूरज साहू,रोहित गुप्ता, प्रणय खंडायत, देव प्रामाणिक,गौतम राय,प्रशांत मंडल, सौरभ मंडल, निलय मंडल, नीलेश खँडवाल, दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

