Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

सोनारी के ललन अखाड़ा में चैत्र नवरात्रि पर पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

जमशेदपुर। सोनारी स्थित प्रसिद्ध ललन अखाड़ा में शनिवार को चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जुस्को यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया और आदि शक्ति मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम में पूजा कमेटी के संरक्षक सह संचालक पन्ना सिंह जंघेल, अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह जंघेल और महासचिव सह कोषाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल जंघेल, प्रदीप लाल, कमल साहु, ज्ञान देव बाग, कौशल सिंह, जिसान्द सिंह, अधिराज सिंह, किशन लाल, गौरव सिंह, शिवा और टिंकु सिंह सहित कई सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इसके अलावा राजेश सिंह, सुधीर पाण्डे, संदीप सिंह, रामकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, गोपी सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया, जहां भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।

Related Post