जमशेदपुर, 20 मार्च 2026: शहर के सीएच एरिया स्थित श्री भूतनाथ मंदिर प्रांगण में श्री राम जानकी हनुमान महिला अखाड़ा की ओर से आज संध्या 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता उषा सिंह ने की, जबकि संयोजक रवि नंदन उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान अखाड़ा से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान बताया गया कि आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक करतबबाजी (अखाड़ा प्रदर्शन) भी किया जाएगा, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
अखाड़ा की टीम में उपाध्यक्ष के रूप में रितु सिंह एवं अंजू सिंह, महामंत्री रश्मि दास, कोषाध्यक्ष नीतू सिंह, संयुक्त सचिव के रूप में रीता शर्मा, गुड्डी वर्मा एवं भला देवी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के रूप में सुधा प्रसाद, कोऑर्डिनेशन कमेटी मेंबर वंदना देवी तथा अखाड़ा समिति मेंबर के रूप में गीता गुप्ता, मीरा, मुन्नी, संतोषी, योगिता, यशोदा, ममता देवी, जय देवी, सुनैना एवं सुमित्रा देवी सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है तथा इसे सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

