Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

जहरीले सर्प को रेस्क्यू कर वन कर्मी ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा, मोहल्ले वासियों को राहत

सेन्हा-लोहरदगा: जहरीले सर्प को देख मुहल्ला में भय का महौल वन विभाग के टीम रेस्क्यू कर सर्प को पकड़ सुरक्षित जंगल में छोड़ा,विदित हो कि लोहरदगा जिले के सेन्हा नदी डीपा मुहल्ला में जहरीला सर्प गेहुआ नाग सर्प को देखते ही थोड़ी देर के लिए ग्रामीणों के बीच भय का महौल देखने को मिला। जिसकी सूचना वन विभाग के टीम को दिया गया। सूचना के पश्चात वन कर्मी रामहरी महतो नदी डीपा मुहल्ला पहुंच रेस्क्यू यंत्र के सहारे सर्प को पकड़ जंगल मे सुरक्षित छोड़ जहरीला सर्प का जान बचाते हुए मुहल्ले वासियों को राहत प्रदान किया। बताया जाता है कि गेहुआ नाग सर्प के काटने से मनुष्य को काफी परेशानी हो सकता था। अगर समय से उपचार नही होने पर जान जाने का भी संभावना था। जिसे समय रहते वन विभाग के टीम ने पकड़ कर अप्रिय घटना होने से बचाया और स्थानीय लोगो ने राहत की सांस लिया।

Related Post