Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

चाकुलिया नगर परिषद की नई अध्यक्ष ने ली शपथ, विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल सभागार में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में चाकुलिया नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमवारी सरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दिलाई।

समारोह के दौरान उपायुक्त ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर क्षेत्र के विकास, जनहित और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निष्पक्ष और जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने नई अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Post