चाईबासा: श्याम मंदिर परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में चाईबासा महावीर मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारियों और कार्य समिति सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी को भगवा अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में अभय सिंह, सतीश पूरी, चंद्र मोहन तियु और प्रताप कटिहार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया और रामनवमी के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर अभय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी रामनवमी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और आकर्षक तरीके से आयोजित करें। उन्होंने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म के खिलाफ कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिन्हें एकजुट होकर नाकाम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म और आस्था को मजबूत रखना चाहिए, साथ ही शांति बनाए रखना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में दिलीप साव, पवन शर्मा, अंगद साव, अजय झा, दीपक पोद्दार, रितेश कुमार, पिंटू, कामेश्वर विश्वकर्मा और रोहित दास भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ किया गया।

