चाईबासा: लायंस क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा गुरुद्वारा परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन डॉ. सौम्य सेनगुप्ता और उनकी टीम के सहयोग से किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन नीरज संदवार ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया। इस अवसर पर उन्होंने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए उपयोगी बताया।
शिविर में कुल 84 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। सभी मरीजों की जांच डॉ. सौम्य सेनगुप्ता और उनकी टीम द्वारा की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल और सचिव बजरंग अग्रवाल ने नितिन प्रकाश को नगर परिषद अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया।
इस मौके पर नीरज संदवार, जसपाल सिंह, गुरमुख सिंह खोखर, अनुराग प्रसाद, कुणाल सर्राफ, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, साकेत चौबे, प्रेम टिबड़ीवाल, आनंद टिबड़ीवाल, सौरभ मुंधड़ा, कुंदन गोयल, सौरभ मूंदड़ा और नितेश पिरोजीवाला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन जनसेवा के संकल्प और सभी के सहयोग के साथ किया गया।

