Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

टाटा कॉलेज की समस्याओं को लेकर एआईडीएसओ ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों की कमी व बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल*

चाईबासा: टाटा कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की टाटा कॉलेज इकाई ने कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने शिक्षा की गिरती गुणवत्ता, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई।

संगठन ने बताया कि कॉलेज के कई विभागों में हजारों छात्रों के लिए मात्र एक या दो शिक्षक ही उपलब्ध हैं, जिससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।

शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी के कारण शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कुछ विभागों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू होने की बात भी कही गई।

ज्ञापन में कॉलेज परिसर में शुद्ध पेयजल और पर्याप्त शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया गया।

एआईडीएसओ टाटा कॉलेज इकाई के सचिव डेविड तमसोय ने कहा कि लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

संगठन ने यह भी बताया कि जल्द ही जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों की समस्याओं को लेकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ जिला प्रशासन और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस मौके पर डेविड तामसोय, सागुन हांसदा, शुभाशीष प्रधान, जतिन दास और दामोदर सुंडी उपस्थित थे।

Related Post