Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को फंसाया, ब्लैकमेल कर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो। बालीडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को पीड़िता की मां द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, बालीडीह के नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसका इंस्टाग्राम आईडी हासिल कर लिया। इसके बाद वह उस आईडी का गलत उपयोग करने लगा, जिससे लड़की घबरा गई। आरोप है कि युवक ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए नाबालिग को धमकाकर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने इसका वीडियो भी बना लिया और उसी के आधार पर लड़की को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। जब इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पहले सामाजिक बदनामी के डर से मामले को दबाने और आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार लड़की से संपर्क करने की कोशिश करता रहा और मना करने पर परिवार को धमकी देने लगा। अंततः मजबूर होकर पीड़िता की मां ने बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल तिवारी (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related Post