चाईबासा: स्थानीय ज्योति भवन में महावीर मंडल चाईबासा के सत्र 2026-27 के लिए चुनाव का आयोजन किया गया। इस चुनाव में शहर के सभी 42 अखाड़ों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रवि रजक को 7 मत, समीर पॉल को 11 मत और विशाल साव को 34 मत मिले। सर्वाधिक मत मिलने पर विशाल साव को महावीर मंडल चाईबासा का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
चुनाव के बाद नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष के रूप में निखिल यादव, रोशन जायसवाल, बिक्की चरण और दीपक कुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
महामंत्री पद पर बिट्टू यादव को चुना गया। मंत्री के रूप में अम्बर मधुर, आदित्य दधिचि, बजरंग मणि त्रिपाठी और अमर सिंह को जिम्मेदारी दी गई।
कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुमित कुमार प्रजापति को सौंपी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक गुप्ता को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में मनीष यादव, अभिषेक मिश्रा, विवेक गुप्ता, दीनबंधु नायक, अविनाश झा, विनीत गुप्ता, प्रेम निषाद, द्वारिका शर्मा और हरिओम ठाकुर को शामिल किया गया।
चुनाव के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महावीर मंडल चाईबासा के संरक्षक मदन यादव, कैलाश खंडेलवाल, अनूप सुल्तानिया, दुर्गा प्रसाद साव, विकास शर्मा, जय किशन यादव, राकेश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, विजय राज यादव, दिलीप साव, रवि गुप्ता, रितेश चिरानिया, पवन शर्मा, रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

