Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

खूंटी में PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

*खूंटी*: जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, मैगजीन, 22 जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, लेवी वसूली से जुड़ी नोटबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

एसपी मनीष टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए उग्रवादी इलाके के व्यवसायियों और ठेकेदारों को धमकी देकर लेवी की मांग करते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अभियान चलाकर इन सभी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post