Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा ने नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश को दी बधाई*

चाईबासा: रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान नितिन प्रकाश ने रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है और रोटरैक्ट क्लब जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।

नितिन प्रकाश ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान नगर परिषद और रोटरैक्ट क्लब के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सामाजिक कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में नगर परिषद सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विनय लोधा ने कहा कि नितिन प्रकाश एक सक्रिय, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में चाईबासा शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शहर में कई जनहितकारी कार्य किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर विनय लोधा ने नितिन प्रकाश को क्लब हाउस में आयोजित होने वाली बैठक में आने का निमंत्रण भी दिया, ताकि वे क्लब के सभी सदस्यों से मिलकर अपने विचार साझा कर सकें। नितिन प्रकाश ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया।

विनय लोधा ने बताया कि रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच मटर-घुगनी चाट और ठंडा शरबत का वितरण किया जाता है। इस वर्ष यह सेवा शिविर 27 मार्च 2026 को पोस्ट ऑफिस के पास स्कॉट स्कूल के सामने आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में लगभग 3000 श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन प्रकाश को आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

Related Post