Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

चतरा पुलिस के द्वारा आज कुल-02.5 एकड़ में अवैध अफ़ीम की खेती को किया गया नष्ट

चतरा : पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार आज जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में— कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम-बूटकुइया में करीब 01 एकड़, राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम-बैंगोकला एवं सहातू में करीब 0.5 एकड़ तथा लावालौंग थाना अंतर्गत ग्राम-होशिर में करीब 01 एकड़, कुल करीब 02.5 एकड़ वन भूमि में की जा रही अवैध अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट किया गया।अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुलिस का सहयोग करें।

Related Post