Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मना

कोडरमा ।। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को धूमधाम से दोनों जैन मंदिर में मनाया गया। सैकड़ो श्रद्धालु भक्त जनों ने भाग लिया। महिलाएं लाल वस्त्र और पुरुष पीले केसरिया परिधान में पूजन में शामिल हुई। आदिनाथ भगवान का जन्म तप कल्याण के शुभ अवसर विश्व शांति भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोक पर 48 दीपको के द्वारा भक्तामर का पाठ करते हुए दीप समर्पित किया गया। प्रातः देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक के बाद भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर प्रभात फेरी करते हुए बड़ा मंदिर में पहुँचे जहाँ 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भब्य प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा अक्षय-सोना जैन गंगवाल के परिवार के द्वारा किया गया। पांडुक शिला पर अष्टधातु से निर्मित आदिनाथ भगवान की अतिशय युक्त प्रतिमा का भी प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा राकेश जैन छाबड़ा, अमित जैन, सरोज जैन पापड़ीवाल, जय कुमार जैन गंगवाल, बिनोद जैन अजमेरा, संजय जैन गंगवाल, सुशील जैन पांड्या, पारस जैन सेठी, वार्ड पार्षद नवीन पिंकी जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही 1008 श्री भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य अजित जैन गंगवाल, संजय-रितेश जैन गंगवाल परिवार को मिला। संगीतमय पूजन पंडित अभिषेक शास्त्री के मुखारविंद से हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र जैन झांझरी, सुरेंद्र जैन काला, ललित जैन सेठी, सरोज जैन पापड़ीवाल, नीलम जैन सेठी, नीलम जैन सेठी, आशा जैन गंगवाल आदि पूजन में शामिल हुए। स्थानीय पंडित अभिषेक शास्त्री द्वारा श्री आदिनाथ भगवान की जीवनी पर शास्त्र प्रवचन हुआ प्रश्न मंच कर सभी को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मीडिया प्रभारी नवीन जैन, राज कुमार जैन अजमेरा ने उपस्थित होकर पुण्यार्जक परिवार एवं भक्तजनों को भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर बधाई शुभकामनाएं दी।

Related Post