जमशेदपुर। झारखंड में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर महानगर क्षेत्र के सात मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष Sanjeev Sinha ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
जारी सूची के अनुसार पोटका मंडल के लिए सनत कुमार शी, कोवाली मंडल के लिए श्यामल महाकुड़, आसनबनी मंडल के लिए निधू दास, कमलपुर मंडल के लिए मधुसुदन महतो, बोड़ाम मंडल के लिए सनातन दास, पटमदा मंडल के लिए कृष्ण पद सिंह तथा घोड़ाबांधा मंडल के लिए नीरज कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

