चाईबासा: रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर शहर के ग्वाला पट्टी स्थित वर्ष 1948 में स्थापित यंग स्टार क्लब की नई कमेटी का गठन कर लिया गया है। कमेटी के गठन से पूर्व ग्वाला पट्टी स्थित मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य पंकज यादव ने की। बैठक में सबसे पहले पिछले वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और उसके बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का विस्तार किया गया।
नई कमेटी में मुख्य संरक्षक सिकंदर यादव एवं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिषेक यादव उर्फ विवेक को दी गई है, जबकि महामंत्री के रूप में राजकुमार यादव को चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद पर कुणाल यादव, आयुष ठाकुर, मनीष ठाकुर और कुंदन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री के रूप में कुंदन यादव, गौरव यादव और अभिषेक यादव को चुना गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक यादव को दी गई है, वहीं सह-कोषाध्यक्ष के रूप में शुभम यादव को रखा गया है। मंदिर पूजा प्रमुख के रूप में विनय को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में रौनक यादव को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी समिति में बिट्टू यादव, पंकज यादव, अजय यादव, अंकित यादव, नीरज यादव, राजेश खंडेलवाल, प्रतीक सिंह, रोशन ठाकुर और पियूष ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं संरक्षक मंडली में राजू यादव, बसंत यादव, मंटू यादव, विजय राज यादव और बंसी यादव को रखा गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ विवेक ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1948 से ही इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और शोभायात्रा का आयोजन होता आ रहा है और इस वर्ष भी कुछ नया और विशेष करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्यों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। साथ ही संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन भी समय-समय पर मिलता रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंकज यादव ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली झांकी में समाज के कुछ विशेष सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए नई कमेटी ऐसे लोगों का चयन करेगी जो समाज में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।
बैठक में समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस वर्ष के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

