Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

डिमना में हसमुख इंजीनियरिंग द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन, विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां हुईं शामिल

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

जमशेदपुर। पवित्र रमजान माह के अवसर पर शहर में इफ्तार कार्यक्रमों की रौनक बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को डिमना एनएच-33 स्थित स्मार्ट बाजार के समीप हसमुख इंजीनियरिंग की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की कई सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी क्षेत्र की हस्तियां शामिल हुईं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व सचिव तथा “माय कंट्री इज माय फैमिली” संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार दोसांझ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, सेवा और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करने का काम करते हैं और विभिन्न समुदायों के लोगों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करते हैं।

हसमुख इंजीनियरिंग की ओर से बताया गया कि यह इफ्तार पार्टी पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार रमजान के 20वें रोजे के दिन आयोजित की जाती रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और रोजेदारों के साथ मिलकर इफ्तार किया।

इफ्तार पार्टी में संस्था के जर्नल सेक्रेट्री साबिर हुसैन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबलू नौशाद, हाई कोर्ट के अधिवक्ता मुहम्मद गुलरेज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रोजेदारों ने देश और समाज में शांति, अमन और तरक्की के लिए दुआ भी मांगी।

इफ्तार के बाद सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Post