चाईबासा: शहर के श्रद्धानन्द बालिका मध्य विद्यालय, चाईबासा में सोमवार को सुबह 11 बजे मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने की। इसमें सदर प्रखंड के सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवी, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक शामिल हुए।
बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इनमें जर्जर विद्यालय भवनों को तोड़ने के लिए प्रतिवेदन, ईवीवी एप पर शिक्षक और छात्र उपस्थिति की समीक्षा, जे-गुरुजी स्प्लिट सिलेबस, प्रयास प्रतिवेदन, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल प्रतिवेदन, इनएक्टिव डाटा, सावित्री बाई फुले योजना, यू-डायस, एमडीएम एसएमएस, पोशाक, विद्यालय किट, मेरा विद्यालय निपुण कार्यक्रम, प्री-मैट्रिक रॉन्ग कास्ट एवं आईएनओ पेंडिंग, यू-डायस प्लस ड्रॉपबॉक्स, ईवीवी में शिक्षक-छात्र उपस्थिति, डाइस प्लस में सीडब्ल्यूएसएन की अद्यतन स्थिति, हैबिटेशन मैपिंग एवं सर्वे, ओओएससी की विशेष समीक्षा, असैनिक कार्य से संबंधित प्रतिवेदन, ग्राम शिक्षा संगम, विशेष प्रशिक्षण केंद्र, एसएमसी प्रशिक्षण, पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति, उपयोगिता पोशाक एसटीसी, इको क्लब, पीटीएम, कस्तूरबा विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालय, एसओई एकलव्य एवं अनुसूचित आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन की समीक्षा शामिल रही।
इसके अलावा एसए-I परीक्षा से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने बताया कि 11 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा (SA-2) के संचालन को लेकर सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली निरीक्षकों की परीक्षा के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए।
बैठक में विद्यालयों को विभिन्न मदों में प्राप्त राशि को जल्द खर्च करने तथा उसका विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि भुगतान की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।⁰
बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सभी संकुल साधन सेवी और प्रखंड साधन सेवी उपस्थित थे।

