Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को साकची स्थित धालभूम क्लब में लॉयर्स डिफेंस के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की 100 से अधिक महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथियों के रूप में वरीय अधिवक्ता अमरजीत कौर बिस्वास, स्टेट बार के उम्मीदवार विनीता सिंह, शिल्पी प्रसाद, रंजना पांडे तथा बार के सचिव सह स्टेट बार के उम्मीदवार कुमार राजेश रंजन (S.L. No. 33) को लॉयर्स डिफेंस की ओर से पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण लॉयर्स डिफेंस के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने दिया। इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए महिला अधिवक्ताओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला।

पूरे कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के संस्थापक सह अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में कई महिला अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और इस तरह के कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित करने का आग्रह किया।

सभा के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद लॉयर्स डिफेंस की ओर से सभी के लिए लंच की व्यवस्था की गई। धन्यवाद ज्ञापन कोमल ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयर्स डिफेंस के महासचिव नवीन प्रकाश, संयुक्त सचिव बिनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, विद्युत नंदी, केशव सिंह, बिनोद सिंह, अजय कुमार, नीरज कुमार, संजय कुमार तथा दीपक कुमार दिवाकर का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से रंजना श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, बिंदु वर्मा, सीमा कुमारी, कोकिला कुमारी, गीता कुमारी, फूल बिरुवा, रूबी आचार्य, कल्पना कुमारी, पम्मी मिश्रा, कमला कुमारी, मीनू कुमारी, प्रियंका शर्मा सहित कई अधिवक्ताएं उपस्थित थीं।

Related Post