Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों का रांची में हुआ सम्मान समारोह। अनिल मोदी हुए सम्मानित

आज भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन रांची के गीतांजलि हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विधायक श्री सी. पी. सिंह, श्री नवीन जायसवाल, श्री उज्ज्वल दास तथा पूर्व सांसद श्री समीर उरांव सहित कई नेता उपस्थित थे।

समारोह में जिलाध्यक्ष संजीव सिंहा के नेतृत्व में भाजपा जिला महामंत्री सह जुगसलाई नगर परिषद वार्ड नंबर 18 से पार्षद अनिल मोदी, मानगो नगर निगम से पार्षद रविंद्र सिंह सिसोदिया, सुशीला शर्मा,राजू प्रजापति,जितेंद्र साव के अलावे प्रकाश जोशी, हेमेंद्र जैन एवं उज्ज्वल सिंह भी शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में मिली सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा की भावना से अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सह पार्षद अनिल मोदी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें जनता की सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

Related Post