लोहरदगा: अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है। शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया। मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा भंडरा मुख्य पथ पर बरही चौक से आगे केंद्रीय विद्यालय के पास वरीय पुलिस पदाधिकारी के सूचना पर बोलोरो जे एच 05 बी आर 6587 से शराब तस्करी होने की सूचना पर सेन्हा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दरमियान बोलोरो को रोक कर तलाशी ली गई तो दो कार्टून शराब वाहन से बरामद किया गया। वाहन चालक रांची जिला के नगड़ी थाना क्षेत्र के नगड़ी बांध टोली सागर महतो के पुत्र दिलीप कुमार महतो से 56 हजार रुपया शराब विक्री का राशि भी बरामद किया है। चालक से पुलिस ने कड़ाई से पूछ ताझ किया तो बरही गांव निवासी रामचंद्र साहू के पुत्र सौरभ प्रसाद साहू और रोहन महतो के पुत्र बीटू महतो के नाम अवैध शराब बिक्री करने की बात बताया गया। पुलिस ने सौरभ साहू और बीटू साहू के घर में छापा मारी किया तो पांच कार्टन विदेशी शराब जब्त किया किया गया। जिसके आलोक में सेन्हा थाना पुलिस ने कुल 7 कार्टून में कुल 216 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि जब्त शराब मामले में सेन्हा थाना कांड संख्या 38/26 अपकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपी को जेल भेजा गया है तथा 56 हजार रुपया नगद बरामद भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकली शराब होने की बातें भी सामने आई है जो जांच का विषय है।

