Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

रांची में बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकद की चोरी*

*रांची :* सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज रोड स्थित एक बंद घर में चोरों ने धावा बोलते हुए सोने-चांदी के जेवरात, नकद और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़िता दिव्या कुमारी मिश्रा ने Sukhdev Nagar Police Station में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य 23 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने Aurangabad गए थे। 25 फरवरी की सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी टूटा मिला और उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थे।

थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चोर तीन सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की कान की बाली, मांगटीका, नथ, नौ चांदी की पायल, तीन चांदी की कटोरी, एक चांदी का चम्मच, दस चांदी के दिए सहित अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है।

Related Post