शहर में होली के अवसर पर सिल्वर क्रिएशंस एवं तुषार इवेंट द्वारा 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को “होली महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से साकची स्थित निक्को जुबिली पार्क के स्प्लैश जोन (वॉटर पार्क) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के आयोजक तुषारदास गुप्ता एवं पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी, होली महोत्सव में रेन डांस,लाइव डीजे (डीजे पवन प्रतिक एवं डीजे मोनू), पंजाबी ढोल,नॉन-स्टॉप बॉलीवुड म्यूजिक और डांस का विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम का संचालन एंकर समिता राउत करेंगी। इसके अलावा ऑर्गेनिक रंगों की व्यवस्था,स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, फ्री फूड एवं सॉफ्ट ड्रिंक्स,वीआईपी सेक्शन और सेल्फी बूथ भी उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में बाहर से रंग लाने की अनुमति नहीं होगी तथा किसी भी प्रकार के नशे के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय वातावरण में होली का आनंद उठा सकें।
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा,पास प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोग आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8102187339 एवं 8210939136 पर संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस रंगारंग होली महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। होली महोत्सव को सफल बनाने मे मुख्य रूप से आरव सागर,सुमित मिश्रा,मनीषा भुइया आदि लगे है

