Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

कमर्शियल टैक्स बार में कुमार राजेश रंजन का भव्य स्वागत, राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर मांगा समर्थन

जमशेदपुर। राज्य बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर अधिवक्ताओं के बीच संपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में आज अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन ने जमशेदपुर स्थित कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। उनके आगमन पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभा आयोजित कर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कुमार राजेश रंजन को आश्वस्त किया कि वे योग्य और सक्रिय प्रतिनिधित्व के पक्ष में मतदान करेंगे। अपने संबोधन में कुमार राजेश रंजन ने कहा कि राज्य बार काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों की सर्वोच्च संस्था है और इसे अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सक्रिय बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभव का बेहतर उपयोग, अधिवक्ता कल्याण योजनाओं का विस्तार तथा मेडिकल और इंश्योरेंस सुविधाओं को सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित संवाद और प्रभावी पहल जरूरी है। यदि उन्हें राज्य बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अमित कुमार, विनोद मिश्रा, परमजीत श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, राजेश चौधरी, सत्य प्रकाश, बिरेंद्र, सत्य नारायण सिंह, पूनम कुमारी, संजीव झा, असित लक्ष्मी बिरुआ, सीमा बिंदु, केशव सिंह एवं बिनोद सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने चुनाव को लेकर सकारात्मक चर्चा की और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने चुनाव में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की अपील की।

Related Post