जमशेदपुर/ पोटका
पोटका थाना अंतर्गत हाता- टाटा मुख्य मार्ग पर तुड़ी धर्म कांटा के सामने मां पार्वती बस के चपेट में आने से, एक साइकिल सवार 41 वर्षीय व्यक्ति का घटनास्थल पर दर्दनाक मौत गई। घटना के पश्चात ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर तुड़ी लाइन होटल के सामने हाता -टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया । वहीं सूचना पाकर पोटका एवं कोवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। बताया जा रहे मां पार्वती बस चाईबासा से हाता होते हुए टाटा नगर जा रहा था, इसी बीच तुड़ी धर्म कांटा के सामने एक सायकिल सवार को अपने चपेट लेते हुए एक किलोमीटर तक सायकिल सहित घसीटते हुए तुड़ी लाइन होटल के पास, बस को रोककर, बस के ड्राइवर भागल निकाला । मृतक का नाम घासी राम किस्कू है। जो कि राजनगर थाना क्षेत्र के तुमुगं टोला, डुमरटाण्ड के रहने वाला है। बही पोटका एवं कोवाली पुलिस के पुलिस के द्वारा, तुड़ी लाइन होटल के सामने, हाता-टाटा मुख्य मार्ग को जाम किए हुए ग्रामीणों को समझने, बुझाने में जुटी हुई है।

