Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

झारखंड के IPS विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में पदोन्नति

रांची।* झारखंड सरकार ने 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (JAG) में पदोन्नत किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें पे-मैट्रिक्स के लेवल-12 में प्रोन्नति दी गई है।

वर्तमान में विनीत कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, इसलिए उन्हें ‘प्रोफार्मा प्रोन्नति’ प्रदान की गई है। इस व्यवस्था से उनकी वरिष्ठता और सेवा लाभ सुरक्षित रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय 2017 बैच के अन्य अधिकारी हारिश बिन जमां को पूर्व में मिली पदोन्नति के आलोक में लिया गया है ताकि बैच की वरिष्ठता संतुलन बनी रहे।

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि विनीत कुमार अपने अगले स्लॉट में ‘मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Phase-III)’ को अनिवार्य रूप से पूरा करें। यह प्रशिक्षण आईपीएस अधिकारियों के लिए रणनीतिक नेतृत्व और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related Post