Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

शांति एवं सद्भाव के साथ होली एवं रमजान के महीने को संपन्न करना प्रशासन की जिम्मेदारी…प्रशांत कुमार 

जमशेदपुर। टेल्को थाना शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि सद्भाव और प्रेम के दोनों पर्व होली एवं ईद इस वर्ष एक साथ इसी महीने में मनाया जाएगा । जो आपसी सद्भाव और प्रेम का ईश्वरीय अनुभूति है। प्रशासन अपनी ओर से सुनिश्चित करेगा की पर्व को उसकी गरिमा ,सादगी और उल्लास के साथ लोग मनाएं ।असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की खास नजर रहेगी ।

बैठक का संचालन करते हुए केंद्रीय शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल सिंह ने कहा की टेल्को थाना शांति समिति पूर्व की भांति ही भाईचारे के इस पर्व को उत्सव के बात संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग एवं समर्थन देगा। झारखंड प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री कल्याणी शरण ने टाटा मोटर्स कमांड क्षेत्र में मूल भूत बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा रोड और बिजली की समस्या का होली से पहले त्वरित निदान की बात की। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन खान, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह,ओम प्रकाश उपाध्याय ,भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

बैठक में हर्षनाथ सिंह, खड़ंगाझाड़ हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,निसार अहमद , जीतू सिंह,प्रदीप कुमार दास, आमिर सुहैल,शाह खान,अमित शुक्ला,लैला तिवारी, , शाहीद परवेज, जयनारायण सिंह,रितेश शरण,रजनीश सिंह,संतोष सिंह ,शाह आलम खान, आलम ताज,उपेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

टाटा मोटर्स कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में वरीय पदाधिकारी बी के चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Related Post