Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

सिल्ली अंचल के अमीन को ACB ने दबोचा, आठ हजार रुपये ले रहा था घूस*

रांची :* भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची की टीम ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम लोवादाग के 65 वर्षीय बासुदेव महतो ने ACB को शिकायत दी थी। बासुदेव महतो ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन (खाता सं०-13, प्लॉट सं०-676) के करीब 20 डिसमिल हिस्से की नापी के लिए उन्होंने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था।

उनकी नापी 10 फरवरी 2026 को अमीन गणेश महतो ने कर दी थी, लेकिन इसके बाद नापी रिपोर्ट और नक्शा देने के एवज में अमीन ने रिश्वत की मांग शुरू कर दी। बासुदेव महतो ने रिश्वत देने से इनकार किया और ACB से न्याय की गुहार लगाई।

*ACB ने किया सत्यापन, आरोप सही पाए गए*

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले का पूरी तरह से सत्यापन कराया। जांच में पता चला कि अमीन ने वाकई रिश्वत की मांग की थी। ACB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 की धारा 7(a) के तहत कांड संख्या-08/26 दर्ज कर ली।

*ट्रैप में फंसा अमीन*

योजना के तहत गुरुवार को बासुदेव महतो ने अंचल कार्यालय, सिल्ली में अमीन को रिश्वत के आठ हजार रुपये दिए। पहले से घात लगाए ACB की टीम ने अमीन को रंगे हाथ दबोच लिया।

Related Post