Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

*पाकुड़ में व्यवसायी का रुपये से भरा बैग उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख 68 हजार रुपये बरामद*

*पाकुड़:* हथियार के बल पर सड़क लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पाकुड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल, लूट के 2 लाख 68 हजार 480 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालू यादव और मनोरंजन कुमार के रूप में हुई है।

अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि निधि द्विवेदी ने की है।

व्यवसायी से हुई थी 3 लाख 40 हजार रुपये की छिनतई

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले महेशपुर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े मर्चेंट अनूप कुमार भगत से हथियार के बल पर अपराधियों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया था।

बैग में करीब 3 लाख 40 हजार रुपये थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई।

पुलिस अनुसंधान के दौरान अपराधियों की पहचान की गई और दोनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर डूमरघाटी खदान क्षेत्र से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

दुमका के काठीकुंड से हुई गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए थे।

भागते समय काठीकुंड थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए।

काठीकुंड पुलिस ने इस घटना की जानकारी पाकुड़ पुलिस को दी, जिसके बाद एसआईटी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

अवैध वित्तीय संस्थानों पर होगी कार्रवाई

एसपी ने कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी सीएसपी केंद्रों और नॉन-बैंकिंग कंपनियों की सूची तैयार की जा रही है।

सूची मिलने के बाद उनकी जांच करायी जाएगी।

यदि कोई भी संस्था अवैध रूप से संचालित पाई गई, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post