Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना परिसर में, आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जामशेदपुर/पोटका

होली पर्व के मद्देनजर कोवाली थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई । बैठक में थाना प्रभारी धनंजय पासवान तथा पोटका अंचल के, सी आई हेमंत कुमार के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे । शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली पर्व संपूर्ण थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित शांति समिति के लोगो ने होली के दिन विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, दारू भट्ठी को बंद करने, किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाने का अपील किया। इस दौरान थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने उपस्थित सभी को आने वाले होली पर्व का बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, सभी शालीनता के साथ मनाए। उन्होंने कहा शांति तथा सौहार्द बनाने में प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर्व मैं हुड़दंगियों एवं स्पीड चलाने वाले बाइक राइडरों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएंगे। उन्होंने सभी लोगो से अपील किया है कि आपस में भाईचारे बनाते हुए शांतिपूर्वक पर्व को मनाए, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। शांति समिति की बैठक में मुखिया पुष्प लता मुंडा, सिमती सरदार, अर्धेंदु सरदार, चंद्र भूषण सरदार, कार्तिक मुर्मू, उप मुखिया शाहिद परवेज, पिंटू गुप्ता, सुरजीत कुंडू, संगीता सरदार, कृष्णा नंदी, सुधीर सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post