Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

पोटका क्षेत्र की तमाम शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के त्योहार धूमधाम से मनाई गई

जमशेदपुर/ पोटका

महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है जो कि पूरा देश में मनाया जाता है। यह तोहार प्रत्येक साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। बही पूर्वी सिंहभूम पोटका क्षेत्र के तमाम शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही भक्ति भाव एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही पोटका क्षेत्र के तमाम शिवालय, जैसे की बाबा मुक्तेश्वर धाम हरिणा, महामाया आश्रम मां तारा काली मंदिर हड़ियान, हाता, हल्दी पोखर, कोवाली आदि में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना, जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का भारी भीड़ । गूंजती रही ओम नमः शिवाय एवं हर हर महादेव के जयकारे। वहीं भक्तों के द्वारा निर्जला उपवास रहकर बड़े ही श्रध्दा भक्ति के साथ बाबा भोलेनाथ को रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर, क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं विकास की प्रार्थना की गई । महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर क्षेत्र की तमाम मंदिरों को भग्य रूप से सजाया गया ओर मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। रात को शिव मंदिरों से भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की भग्य झांकी एवं बारात निकाली गई। जिसमें भक्तों नाचते गाते शामिल हुए।

वाईट–पुजारी– दिलीप पांडा

वाईट–भक्त-महिला

Related Post