जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी बीच वार्ड 35 से चुनाव मैदान में उतरे युवा प्रत्याशी कुंदन सिंह स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
बैकुंठ नगर निवासी कुंदन सिंह का चुनाव चिन्ह “मोतियों का हार” है। उनका कहना है कि वे बचपन से ही क्षेत्र में रह रहे हैं और लोगों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदाता उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और यही उनका सबसे बड़ा भरोसा है।
प्रचार के दौरान कुंदन सिंह ने कहा कि जीतने पर वे बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने इलाके में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को इससे दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान और आवश्यक कार्रवाई दोनों स्तरों पर पहल की जाएगी।
युवा प्रत्याशी का दावा है कि उन्हें क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसी भरोसे वे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं। चुनाव परिणाम क्या रूप लेते हैं, यह तो मतगणना के बाद स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल वार्ड 35 में मुकाबला रोचक होता दिखाई दे रहा है।

