Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

*पुलवामा हमले की वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि, रमेश खिरवाल ने मांगा समर्थन* 

चाईबासा: पुलवामा आतंकी हमले की वर्षगांठ के अवसर पर शहीद पार्क चौक में वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर शहीद जवानों के बलिदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद रमेश खिरवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सभी को सजग रहना होगा।

कार्यक्रम से पूर्व रमेश खिरवाल ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया। न्यू कॉलोनी, नीमड़ी, बड़ा नीमड़ी, छोटा नीमड़ी और मधु बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए क्रमांक संख्या 6, बिस्किट छाप पर मोहर लगाकर मतदान करने की अपील की।

रमेश खिरवाल ने कहा कि उन्हें जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है क्योंकि वे आम लोगों की समस्याओं को समझते हैं और समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, प्रभारी गुरुचरण नायक, बबलू शर्मा, मुकेश कुमार, प्रताप कटियार, कामेश्वर विश्वकर्मा, रामानुज शर्मा, हेमंत केसरी, अनंत सयनम, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, चंदन झा सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post