Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

मेयर का नहीं, ‘मेयरपति’ बनने का चुनाव लड़ रहे हैं बन्ना , सरयू राय 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव विकास और नई सोच का होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे “मेयरपति” बनने का माध्यम बना रहे हैं। राय ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो यह मेयर का नहीं, बल्कि मेयरपति का चुनाव हो।

उन्होंने कहा कि मानगो को घिसे-पिटे नेतृत्व की नहीं, बल्कि ऊर्जावान और नई पीढ़ी के प्रतिनिधित्व की जरूरत है। जनता को ऐसे उम्मीदवार का चयन करना चाहिए जो नगर निगम को मजबूत करे और केंद्र सरकार से मिलने वाली निधियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करे। राय ने याद दिलाया कि मानगो को नगर निगम बनाने की मुहिम उन्होंने ही शुरू की थी ताकि क्षेत्र को सीधे अनुदान मिल सके।

राय ने आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता मुस्लिम वोटों के सहारे राजनीति में ऊंचा दिखने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम मतों पर अन्य दावेदार भी सामने हैं, ऐसे में समाज को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को उनका समर्थन है और वे उन्हें विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। श्री राय ने कहा कि मानगो नगर निगम के पहले चुनाव में नई पीढ़ी को अवसर मिलना चाहिए, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है।

Related Post