Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा दो दिवसीय दिशुया माघ बुरु पूजा सह वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।

जमशेदपुर/ पोटका। पोटका के जुड़ी में आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी के द्वारा शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को स्थानीय जाहेरथान परिसर में दो दिवसीय दिशुवा माघ बुरु पूजा सह वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार उपस्थित हुए। सर्वप्रथम अतिथियों एवं पुजारियों (नाया दारोम) का स्वागत पारंपरिक रूप से किया गया। वही नाया के द्वारा माघ बोंगा (ईश्वर),बुरु बोंगा सहित अन्य देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना किया गया। अतिथियों ने माघ बुरु पूजा के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ बुरु पूजा आदिवासी समाज का पवित्र पूजा है। माघ बुरु पूजा के उपरांत आदिवासी समुदाय कृषि कार्य,जंगल जाना, शादी विवाह का रस्म शुरू करने,घर का छावनी बनाने सहित अन्य काम शुरू करते हैं। उन्होंने समाज के शिक्षा एवं कृषि की स्थिति,पेसा कानून सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में खेलकूद एवं विविध प्रतियोगिता के विजेताओं, समाज के मैट्रिक एवं इंटर टापरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिरेंद्र सरदार ने किया। जीसके पश्चात सांस्कृतिक वेशभूषा में 30 नृत्य दलों के द्वारा मांदर एवं नगाड़े के थाप पर अपनी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, समिति के अध्यक्ष भीमसेन सरदार,सचिव धिरेंद्र नाथ सरदार,महीन सरदार, पूर्व मुखिया उपेंद्रनाथ सरदार, जयहरि सिंह मुंडा, संगीता सरदार, सुप्रिया सरदार, कालीदास सरदार, सुभाष सरदार ,जयपाल मुंडा रंजीत सरदार,,बृहस्पति सरदार, श्रीकांत सरदार, नंदलाल सरदार,रमानाथ सरदार,गोपेन सरदार,,सूर्य सरदार, बलदेव सरदार, लव सरदार,अजीत सरदार, विष्णु सरदार, लंबोदर सरदार आदि के साथ हजारों संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post