Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

*सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया… – नन्हें सूरज की दिखी मासूमियत*  *उपायुक्त ने अध्यनरत सभी बच्चों को तत्काल कॉपी खरीद बांटा, स्कूल बैग उपलब्ध कराने का भी दिया निर्देश* 

बोकारो:- बेरमो प्रखंड अंतर्गत *प्राथमिक विद्यालय, रिजनल हॉस्पिटल फुसरो* में उस समय भावुक क्षण देखने को मिला, जब *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा* मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में *अचानक विद्यालय* पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने *विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा* लिया।

*उपायुक्त* ने विद्यालय के बरामदे में *बेंच पर बैठे अध्ययनरत बच्चों की कॉपियां पलट-पलट कर देखने* लगे। वे नन्हें *बच्चों से पढ़ाई के बारे में सवाल पूछ रहे थे और उनकी लिखावट – पढ़ाई की भी जांच* कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर *एक नन्हें छात्र, सूरज की कॉपी* पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे।

*उपायुक्त ने स्नेहपूर्वक पूछा, – तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है ?*

*सवाल सुनकर सूरज कुछ क्षण चुप रहा, फिर मासूमियत से बोला – सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया है*

*उपायुक्त ने तत्काल मदद का दिया निर्देश*

नन्हें बच्चे की सादगी और परिस्थितियों को समझते ही *उपायुक्त* ने उपस्थित *एसडीओ बेरमो श्री मुकेश मछुआ* को *तत्काल अध्ययनरत बच्चों को कॉपियां उपलब्ध कराने* का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को *स्कूल बैग की व्यवस्था सुनिश्चित करने* को भी कहा, ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई की सामग्री सुरक्षित रख सकें। आगे, कुछ ही क्षणों में *उपायुक्त* द्वारा अध्ययनरत सभी दस बच्चों के बीच कॉपी बांटा गया।

*विद्यालय की अव्यवस्था पर डीसी ने जताई नाराजगी*

निरीक्षण के दौरान *विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की कमी भी सामने* आई। इस पर *उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए बेरमो बीडीओ* को निर्देश दिया कि बच्चों का *पठन-पाठन कार्य अविलंब समीप के सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से शिफ्ट* कराया जाए। साथ ही उपस्थित *जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) जगरनाथ लोहरा* को विद्यालय की मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव अविलंब जिला मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।

*बच्चों से उपायुक्त ने किया संवाद, पूछा – फरवरी में कितने दिन होते हैं ?*

निरीक्षण के दौरान *उपायुक्त* ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने *सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे, जिनमें फरवरी माह में कितने दिन होते हैं ?* भी शामिल था। बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब देकर अपनी तैयारी दिखाई।

Related Post