Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

मानगो नगर निगम चुनाव 2026: “हक़ की लड़ाई, शहर की भलाई” के नारे के साथ मैदान में उतरीं मेयर प्रत्याशी पार्वती देवी

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। मेयर पद की प्रत्याशी पार्वती देवी ने विकास और जन-अधिकारों को अपने चुनाव अभियान का मुख्य आधार बनाते हुए मजबूत दावेदारी पेश की है। उनका चुनावी नारा—“हक़ की लड़ाई, शहर की भलाई”—क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पार्वती देवी ने कहा कि मानगो में बुनियादी सुविधाओं की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क और नाली व्यवस्था, पेयजल संकट तथा स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का वादा किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “अगर मानगो में रौशनी लानी है तो टोर्च को जलाना है,” और अपने चुनाव चिन्ह ‘बैटरी टोर्च’ (क्रम संख्या-4) पर समर्थन देने की अपील की।

चुनावी सभाओं और जनसंपर्क अभियानों के दौरान विभिन्न वार्डों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि पार्वती देवी साफ-सुथरी छवि और विकासोन्मुख सोच के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं।

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर अब मुकाबला रोचक होता जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रचार गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Post