Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

बरही ज्वेलर्स लूटकांड का सफल उद्घाटन: फरार रामाशीष चौधरी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

हजारीबाग। जिले के बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर 2025 की रात करीब नौ बजे बरही चौक के पास जय माता दी ज्वेलर्स पर हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने पूर्ण रूप से खुलासा कर लिया। दुकान संचालक सुरेंद्र कुमार नए व पुराने सोने-चांदी के आभूषण चार बैगों में भरकर अपनी कार में रख रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर बैग छीन लिए और भागते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। सुरेंद्र कुमार के आवेदन पर बरही थाना में कांड संख्या 439/25 धारा 309(4) भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई।मामले की गंभीरता देख अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया, जिसने गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और त्वरित छापेमारी से 24 घंटे में ही सफलता पाई। पहले इंद्रराज चौधरी पिता जगदीश चौधरी सअ. मायापुर थाना इटखोरी चतरा, रौशन यादव पिता राजेंद्र यादव ग्राम गंगटी थाना शेरघाटी गया बिहार, धनंजय चौधरी उर्फ छोटू पिता स्व. बिरेंद्र चौधरी ग्राम लेम्बोईया थाना रौशनगंज गया बिहार तथा टोलू उर्फ अभिषेक सिंह पिता मुरारी सिंह सअ. पड़रिया थाना धनगाई गया बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनके पास से लूट का माल, हथियार व वाहन बरामद हुए।4 फरवरी 2026 को फरार रामाशीष चौधरी पिता स्व. रघु चौधरी ग्राम बनाही थाना आमस गया बिहार को उसके घर पर दुर्घटना में घायल हालत में इलाज के दौरान गिरफ्तार किया गया। रामाशीष का आपराधिक इतिहास गंभीर है—आमस थाना कांड 94/05 धारा 392 भादवि, कांड 75/08 धारा 341/323/307/379/504/34 भादवि व 27 आर्म्स एक्ट तथा कांड 43/12 धारा 147/148/149/341/324/326/327/307/504/506 भादवि में नामजद। छापामारी दल में पु.अ.नि. मृत्युंजय कुमार, पु.अ.नि. सौरभ कुमार बरही थाना, आ.160 नीरज कुमार सिंह व थाना सशस्त्र बल जवान शामिल थे। SIT शेष फरारों की तलाश में सक्रिय है और उन्हें शीघ्र पकड़ लेगी।

Related Post