Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

आदिवासी उरांव समाज के 62 युवक-युवतियों का गृह रक्षा वाहिनी में चयन, समाज ने किया स्वागत

चाईबासा: चाईबासा शहरी क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी उरांव समाज के सातों अखाड़ा से कुल 62 युवक-युवतियों का गृह रक्षा वाहिनी में तकनीकी एवं सामान्य कोटि के पद पर चयन हुआ है। चयनित युवक-युवतियों को सेरेंगसिया शहीद स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी चयनित युवक-युवतियों में खुशी का माहौल देखा गया। इस उपलब्धि पर आदिवासी उरांव समाज संघ की ओर से बान टोला अखाड़ा में चयनित युवक-युवतियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने चयनित युवक-युवतियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की, मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा, सलाहकार बाबूलाल बरहा और उपसचिव लालू कुजूर उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह चयन समाज के लिए गर्व की बात है और इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, राजेंद्र कच्छप, पुतुल खलखो, तितरी टोप्पो, बिरसा लकड़ा, सीताराम तिर्की सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज के लोगों ने चयनित युवक-युवतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post