Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

राउंडटेबल इंडिया ने ग्रामीण बच्चों के लिए हवाई यात्रा आयोजित की

रांची : राउंडटेबल इंडिया एरिया 16 (झारखंड ओडिशा) फ्लाइट ऑफ़ फ़ैंटसी कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड ओडिशा के सत्तर ज़रूरतमंद बच्चों को सपनों की उड़ान, हवाईयात्रा करवाने जा रही है। इस कार्यक्रम में झारखंड ओडिशा राउंडटेबल के सदस्यगण अपने अपने शहरों से बच्चों को सोमवार को राँची एयरपोर्ट से दिल्ली ले जाएँगे जहाँ उन्हें राष्ट्रपति भवन एवं संसद भवन में भ्रमण कराया जाएगा ।इसके पश्चात सभी बच्चों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा दिल्ली स्थित अपने घर पर लंच पर आमंत्रित किया गया है । इसके पश्चात बच्चों को स्टार होटल में ठहराया जाएगा । वहाँ उनके खाने पीने का उत्तम प्रबंध किया गया है । राँची के पारसनाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों को ट्रिप पर ले जाया जाएगा, जिसमे बच्चों को ले जाने में रांची समारिटन राउंडटेबल 244, रांची यूटोपियन राउंडटेबल 284, रांची एंकोरेज राउंडटेबल 160 ने संयुक्त रूप से बेड़ा उठाया है ।

उक्त जानकारी रांची के तीनो राउण्डटेबल के अध्यक्ष आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अर्पित जैन, मीडिया प्रभारी पौरुष जैन ने रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में साझा की ।रक्षा राज्य मंत्री के पुत्र ऐश्वर सेठ का विशिष्ट योगदान रहा है । प्रेस वार्ता कार्यक्रम में नीतीश जायसवाल, आकाश खोसला, विक्रांत छाबड़ा, अचिंत, आदित्य कटारूका एवं अन्य उपस्थित रहे । बच्चों को एयरपोर्ट पर फ्लैग ऑफ़ करने के लिए महेश पोद्दार पूर्व सांसद, निशा ओरांव इनकम टैक्स कमिश्नर आदि मौजूद रहेंगे । उक्त जानकारी मीडिया कन्वेनर पौरुष जैन ने दी । राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ़्रीडम थ्रू एजूकेशन हैं। राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल सहित रांची एवं खूंटी में कई स्कूल एवं क्लासरूम का निर्माण करवाया है एवं दो टोईलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है।

राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडर प्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक नौ हज़ार से ज़्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है।

Related Post