Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ प्रिया कुकरी क्लासेस का वार्षिक शेफ दीक्षांत समारोह

Jamshedpur.प्रिया कुकरी क्लासेस, जमशेदपुर द्वारा आयोजित वार्षिक शेफ दीक्षांत समारोह शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को डी’ हैमरे, जमशेदपुर में भव्य और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Priya Cookery Classes Annual Chef Convocation Concludes with Grandeur
Priya Cookery Classes Annual Chef Convocation Concludes with Grandeur

समारोह में पाक कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और उन्हें शेफ कोट पहनाकर सम्मानित किया गया.
करीब दो दशकों से पाक कला शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय प्रिया कुकरी क्लासेस से प्रशिक्षित विद्यार्थी आज होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और फूड उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं.

इस अवसर पर निदेशक डॉ. शेफ प्रिया गुप्ता के पति शंकर गुप्त कुमार गुप्ता ने बताया कि नई शादी के समय प्रिया गुप्ता को खाना बनाना लगभग नहीं आता था, लेकिन उनके जुनून और मेहनत ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है.
कार्यक्रम का समापन प्रेरणा और सम्मान के संदेश के साथ किया गया.

Related Post