जमशेदपुर/पोटका
माघी पूर्णिमा के उपलक्ष पर रविवार 1 फरवरी 2026 को पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल रामगढ आश्रम में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 58 वां पंच दिवसीय अखंड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का भग्य आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम हाता के नजदीकी नदी घाट मे पंडित के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात करीब 500 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश में पानी भर कर बैंड बाजे के साथ भग्य कलश यात्रा निकाली गई एवं आश्रम के यज्ञ स्थल पर लाकर कलश स्थापना की गई। जीसके पश्चात अखंड संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ अनुष्ठान का आरंभ हुआ। इस कलश यात्रा में आश्रम कमेटी के लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर भग्य कलश यात्रा में शामिल हुए,ओर उन्होंने प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ पहुंचकर भगवान के सामने माथा टेकते हुए क्षेत्र वासियों के लिए सुख, शांति, एवं समृद्धि की मंगल कामना किये ।
मौके पर विधायक जी ने कहा कि यह यज्ञ अनुष्ठान एवं पूजा पाठ से, क्षेत्रवासीओ घर घर में सुख ,शांति , समृद्धि, कायम रहने का उद्देश्य से हि यह हरिनाम संकीर्तन एवं दशम विष्णु यज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
इस भग्य कार्यक्रम में पुजारी दिलीप पांडा ने कहा कि इस आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय बालक दास बाबा जी थे । उन्होंने नींव रखी, और यह यज्ञ अनुष्ठान निरंतर इस वर्ष 2026 तक 58 वां वर्ष होते हुए आ रहा है। बाबा जी के द्वारा यह भग्य अनुष्ठान प्रारंभ करने का उद्देश्य था, विश्व की कल्याण, विश्व की शांति,ओर इसकी स्थापना के लिए हि विश्व कल्याण के मात्र से हि यह, यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम निरंतर होते हुए आ रहा है। मौके पर सुनील महतो, बबलू चौधरी, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, सविता सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, मुखिया सुखलाल सरदार, साहित्यकार सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, सावित्री सरदार, हितेश भगत, रजनी सारंगी, देव पालित, पोल्टु मंडल,मनोज सरदार, लव सरदार, आश्रम कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर मिश्र, दिलीप पांडा, कृष्णा गोप, उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, पप्पू पांडेय, जगन्नाथ यादव, भावेश महतो, आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वाईट–विधायक- संजीव सरदार।
वाईट—दिलीप पंडा -पुजारी

