जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं (सत्र 2026) के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। “द रॉयल ग्लैम” थीम पर आधारित इस समारोह ने विद्यार्थियों के स्कूली जीवन के एक यादगार अध्याय के समापन और उनके नए सफर की शुरुआत को चिह्नित किया।
इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर एक शाही दरबार में तब्दील नजर आया, जहाँ चारों ओर गरिमा, भव्यता और परंपरा की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों की उपलब्धियों, व्यक्तित्व और लोकप्रियता को सम्मानित करने के लिए उन्हें विभिन्न आकर्षक उपाधियों से नवाजा गया।
विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित विद्यार्थी इस प्रकार रहे—
पॉजिटिव ऑरा (व्यक्तित्व): आश्मित शेखर (XII A), अमृत कौर (XII D)
स्टाइल आइकन (सर्वश्रेष्ठ परिधान): रणवीर सिंह (XII D), लावण्या झा (XII A)
ट्रेंड ट्रेसेस (सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल): वेदांत पांडेय (XII C), रवलीन कौर (XII C)
मिलियन डॉलर स्माइल (सर्वश्रेष्ठ मुस्कान): जैद राहत (XII B), सदफ फातमा (XII B)
आईकॉनिक (सुंदर आंखें): अर्शदीप सिंह (XII D), सुची दत्ता (XII C)
अपोलो – द रेडिएंट (ग्रीक गॉड): क़ाज़ी रेहान नयीम (XII B)
इओस – द राइजिंग स्टार (ग्रीक गॉडेस): मंतांषा रहमान (XII C)
स्पॉटलाइट (लोकप्रिय): तनय मूनका (XII C), रिद्धि मोदी (XII D)
मिस्टर केएसएमएस: दक्ष धार्मिक (XII B)
मिस केएसएमएस: श्रद्धांजलि पोथल (XII A)
समारोह के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते हुए विद्यालय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। यह विदाई समारोह न केवल यादगार पलों से भरा रहा, बल्कि छात्रों के लिए आत्मविश्वास और नए सपनों के साथ आगे बढ़ने का प्रेरणास्रोत भी बना।

