Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

जनता दल यूनाइटेड के महानगर सचिव विकास कुमार की अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसी के द्वारा रुके हुए सड़क निर्माण के कार्य को पुन: प्रारंभ किया गया,

जनता दल यूनाइटेड के महानगर सचिव विकास कुमार की अनुशंसा पर पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसी के द्वारा रुके हुए सड़क निर्माण के कार्य को पुन: प्रारंभ किया गया, मालूम हो यह सड़क निर्माण कार्य चौड़ीकरण के साथ होना था परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि मार्ग में आने वाले कई अवैध अतिक्रमणों का सीमांकन अब तक नहीं किया गया जिसकी जानकारी पत्राचार प्रेस मीडिया के माध्यम से ग्रामीण मुखिया एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ विचार विमर्श कर संबंधित अधिकारी एवं सीओ साहब को दिया गया लेकिन यह विभाग की* *उदासीनता के कारण डेढ़ महीने बीत जाने के पश्चात भी सड़क चौडीकरण के लिए उचित सीमांकन नहीं हो पाने के कारण सड़क निर्माण का स्वरूप संकुचित हो रहा है जिससे भविष्य में यातायात जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा के माध्यम से एक सामुदायिक संवाद कर पदाधिकारी इस पर ध्यान दे ये उपयुक्त से आग्रह किया गया है।

Related Post